केकड़ी 15 सितंबर।
पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल के सौजन्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा के जरूरत मन्द 15 विद्यार्थियों को शनिवार को गणवेश वितरित की गई ,पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सामाजिक व्यवस्था परस्पर व्यवहार व सहकारिता पर आधारित है जिसमे जरूरत मन्द की सहायता करना सम्पन्न वर्ग का उत्तरदायित्व है मुझे खुशी है कि ऐसे बच्चे विद्यालय जाकर शिक्षित होना चाहते है ,इस मौके पर केकड़ी पंचायत समिति उपप्रधान डॉ शिवरतन सिंह राठौड़ विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवान लाल जाट सहित विद्यालय के शिक्षक दिनेश वैष्णव व सुशीला चौधरी सहित समाजसेवी विकास टहलानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।