केंद्र व राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण हेतु योजनाएं चलाई-मित्तल

केकड़ी15 सितंबर।
पंचायत समिति केकड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत आज नगर पालिका केकड़ी के रंगमंच पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान पूजा सैनी ने की कार्यक्रम के तहत विकास अधिकारी बीरबल सिंह जानू ने कार्यक्रम सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिलाया जाए इसके लिए कार्य करने हेतु वह आमजन को जोड़ने हेतु उपस्थित सभी से आह्वान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने दूरदराज के क्षेत्रों से आए हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु कई योजनाएं प्रारंभ की जिसका सीधा लाभ आमजन को मिला है चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हो प्रधानमंत्री बीमा योजना हो श्रमिक कार्ड योजना हो या पालनहार योजना प्रधानमंत्री आवास योजना हो भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना हो इसका लाभ आमजन को गांव में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिला है सभी से यही निवेदन है कि इन योजनाओं का जिसने भी लाभ उठाया है वह अंतिम छोर तक बैठे हर व्यक्ति तक इन योजनाओं की जानकारी दें क्योंकि पहली बार गरीब व्यक्ति का इलाज भी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में निजी चिकित्सालयों में गंभीर बीमारियों का भी इलाज निशुल्क होने लगा है बेटियों की पढ़ाई के लिए शादी के लिए सभी तरह की व्यवस्था सरकार ने की है जिससे कन्या भ्रूण हत्या पर बहुत हद तक काबू पाया गया।
प्रधान पूजा सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा किस केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिले ऐसी व्यवस्था हमारी सरकार ने की है जिससे बिचौलियों का खात्मा हुआ भ्रष्टाचार पर एक हद तक लगाम लगी है आज गांव की बेटियां गांव में ही सीनियर स्कूल खुलने से वहीं पर पढ़ाई कर सकती है किसी को पड़ोस में जाना भी हो तो सरकार ने उन को निशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई है लैपटॉप उपलब्ध कराएं हैं ऐसी कई योजनाएं हमारी सरकार ने प्रारंभ की है जिससे आम ग्रामीण का जीवन स्तर आमूलचूल बदलाव आया है। विकास अधिकारी बीरबल सिंह जानू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को तत्परता से लागू करने के लिए पंचायत राज विभाग हमेशा तैयार रहता है जिस किसी को भी किसी योजना के बारे में जानकारी के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय तस्वारिया की 7 बालिकाओं को निशुल्क लैपटॉप वितरित किए गए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की 20 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के तहत नेहरा जाट मेवदा कला को 15000 का चेक दिया गया सहकारिता विभाग द्वारा बलराम में किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए 50 सुमित कार्ड पंचायत राज विभाग द्वारा वितरित किए गए कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र किसानों को फार्म पोंड व कृषि उपकरण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए रसद विभाग द्वारा 30 उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए, विद्युत विभाग द्वारा पांच बीपीएल परिवार के व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन दिए गए,
समारोह में ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत,ब्लाक सीएमएचओ के सी मित्तल,मंडी सचिव उमेश शर्मा,सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुकेश मीणा,अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी एसएन न्याति,कृषि विभाग,रसद विभाग,पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए । कार्यक्रम में केकड़ी पंचायत समिति क्षेत्र से 2,000 से ज्यादा व्यक्ति उपस्थित थे.।

error: Content is protected !!