केकड़ी 24 सितंबर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केकड़ी इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। नगर मंत्री शंकर सैनी ने बताया कि गत दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शिक्षको की कमी को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर बंगाल सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को कहकर लाठीचार्ज करवाया गया जिसमें परिषद के दो कार्यकर्ताओं की जान चली गई। नगर मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में हर नगर इकाई पर बंगाल सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।इस मौके पर प्रांत एसएफडी सह-संयोजक रोहित जांगिड़,जिला संयोजक देवव्रत सिंह,जिला सहसंयोजक गोविंद शर्मा राजेंद्र विनायका,दशरथ साहू,महावीर साहू,अनिल साहू,छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमित खटीक,इकाई अध्यक्ष कंवरपाल चौधरी,नगर एसएफडी संयोजक अनुराग शर्मा,छात्रावास प्रमुख अजय शर्मा,नगर विद्यालय प्रमुख धनराज माली,खुशवंत व्यास,नगर सोशल मीडिया प्रमुख अमन शर्मा,नरेंद्र सैनी,अभिषेक माली,श्रीकांत शर्मा,भानु प्रताप सिंह राठौड़,योगेश शर्मा,सुनील मीणा,लक्की सैनी,ऋषिराज चौधरी,अभिषेक वैष्णव,सुरेश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।