अहिंसा दिवस तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन

आज गांधी जयन्ती के अवसर पर श्री जैन कन्या पी.जी महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनो इकाईयो के द्वारा ष्विश्व अहिंसा दिवस तथा स्वच्छता अभियानष् का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सन्ध्या सक्सेना , डॉ राजेन्द्र जोशी, प्रो. विशाल सोलंकी, व श्री अरूण सक्सेना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जूडी हुई महत्वपूर्ण जानकारी को छात्राओं के साथ संाझा किया। स्वयं सेवी छात्राओं में से जसमीत कौर व आरती सांखला ने अपने विचार रखे इस अवसर पर स्वंय सेवी छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में सफाई कार्य द्वारा स्वच्छता का सेदंश दिया। एन.एस.एस. प्रभारी सुश्री पल्लवी चौहान ने सभी अतिथीयों का स्वागत करते हुए एन. एस. एस. छात्राओं को त्याग और परोपकार की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सुश्री अरूणा त्यागी ने एन.एस.एस. कि दोनो इकाईयों की तरफ से सभी का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!