सांसद शर्मा के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने पर हर्ष

रघु शर्मा
अजमेर! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अजमेर के सांसद डॉ रघु शर्मा को विधानसभा चुनाव में राजस्थान अभियान समिति का अध्यक्ष मनोनीत करने पर हर्ष व्यक्त किया है।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल ,ललित भटनागर. सरवाड़ पंचायत समिति के सदस्य डॉक्टर शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, विवेक पाराशर ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अजीज खान चीता अजमेर देहात कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष कपिल सारस्वत ने युवा कांग्रेस अजमेर देहात के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव एवं पार्षद अतीक तंवर श्री रघु शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!