भा.ज.पा द्वारा 21 नवम्बर को विशाल प्रदर्शन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनंाक 21 नवम्बर को यू.पी.ए. सरकार व राज्य की गहलोत सरकार के विरोध में स्थानीय जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा।
भा.ज.पा. द्वारा दिनांक 21 नवम्बर बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के तहत बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार व एफ.डी.आई. के विरोध में किये जा रहे आन्दोलन के क्रम में अजमेर जिला कलेक्टर मुख्यालय पर यह प्रदर्शन किया जायेगा।
दिनांक 21 नवम्बर के कार्यक्रम के तहत आज भा.ज.पा. पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी अजमेर में 21 नवम्बर को विशाल प्रदर्शन करेगी तथा इसमें पार्टी के सभी घटकों को जोड़कर आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। आज की बैठक में तय किया गया कि आन्दोलन की व्यापक रूपरेखा तय करने के लिये दिनांक 19 नवम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय स्वामी कॉम्पलेक्स में भा.ज.पा. की एक बड़ी बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चो व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी, भा.ज.पा. पार्षद तथा पार्षद चुनाव हारे प्रत्याशीयों सहित भा.ज.पा. कार्यकर्ता भाग लेंगे। आज बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपाध्यक्ष जयकिशन पाटवानी, सीताराम शर्मा, सरोज जाटव, मंत्री विनीता जैमन, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, रमेश सोनी, नरपत सिंह आदि उपस्थित थे।
प्रवक्ता
अरविन्द यादव
मो. 9414252930
error: Content is protected !!