*श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा व द्विवार्षिक चुनाव 25 अक्टुबर को*

अजमेर 18 अक्टुबर (    ) श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) व द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव 25 अक्टुबर रविवार को नंदिनी पैलेस, पुष्कर रोड़ अजमेर में आयोजित होंगे l
    श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव अजय अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) 25 अक्टुबर रविवार को दोपहर 1:30 बजे से नंदनी पैलेस (अद्वेत आश्रम के पास), पुष्कर रोड़ अजमेर में आयोजित की जायेगी, बैठक का शुभारंभ श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया जायेगा, इसके बाद महासचिव द्वारा गत आमसभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर उसकी पुष्टि कराई जायेगी तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा, इसके बाद संस्था का वर्ष 2025 – 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया जायेगा l इसके बाद अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की जायेगी तत्पश्चात संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मनोनीत किये गये निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल व जगदीश चंद ऐरन की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया अपनाई जायेगी ल
    निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल व जगदीश चंद ऐरन ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कराए जायेंगे, निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 24 अक्टुबर शनिवार को नंदनी पैलेस, पुष्कर रोड़, अजमेर में दोपहर को 1:00 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किये जायेंगे, 2:00 बजे से 2:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जाँच व 2:30 बजे से 3:00 बजे तक नाम वापसी व आवश्यक होने पर 25 अक्टुबर रविवार को दोपहर 1:30 बजे से नंदनी पैलेस में होने वाली संस्था की आमसभा के पश्चात चुनाव कराए जायेंगे l
भवदीय
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद 
अध्यक्ष
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर
9414280962,7791884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!