आरएसडब्ल्यूएम एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 101 यूनिट रक्तदान

भीलवाड़ा, 17 अक्टूबर 2026।  एलएनजे ग्रुप के संस्थापक श्री लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के 98वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पीड़ित मानवता की सेवा एवं कल्याण के उद्देश्य से आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, यूनिट मांडप एवं कान्याखेड़ी तथा जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, यूनिट मांडप के मिलांज स्टाफ क्लब में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर का शुभारंभ संस्थान के व्यवसाय प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेश दत्त तिवारी, उप मुख्य परिचालन अधिकारी श्री हरीश जोशी, रक्तवीर श्री विक्रम दाधीच तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. धर्मवीर बैरवा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
संस्थान के महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि रक्तदान शिविर में मांडप एवं कान्याखेड़ी यूनिट के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्त संग्रहण के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा की टीम उपस्थित रही। आरएसडब्ल्यूएम एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अरिहंत हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता होने पर मिलांज परिवार के पांच रक्तदाता तुरंत आगे आए और मौके पर पहुंचकर रक्तदान किया। इन रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर मानवता एवं सेवा भावना की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के 98वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित अतिथियों ने सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम समापन समारोह में *मुख्य अतिथि थे श्री प्रकाश  जाट (चेयरमैन, नगरपालिका, हमीरगढ़)* , समाजसेवी श्री आजाद नीलगर, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी एवं ओएसडी, एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप श्री रजनीश वर्मा, श्री राकेश मानसिंहका, श्री संजय त्रिपाठी (बीएसएल), श्री महिपाल सिंह (नितिन स्पिनर्स) तथा जवाहर फाउंडेशन से श्री वैभव जोशी चिराग टेलर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मिलांज परिवार के श्री मनोज सिंह, श्री विष्णु कुमार माहेश्वरी, श्री रमेश कुमार शर्मा, श्री हरेंद्र समाधिया, श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री दीपेन प्रमाणिक, श्री ओमप्रकाश समदानी, श्री पी.एल. जगरवाल, श्री राकेश पोरवाल, श्री विमल काला, श्री सुमेर जैन, श्री राजेश कुमार पोपलानी, श्री महिंदर शर्मा, श्री नागेंद्र प्रताप सिंह, श्री इंद्रजीत ठाकुर, श्री पीयूष पाठक, श्री अनिल विश्नोई, श्री अरविंद गुप्ता तथा यूनियन अध्यक्ष श्री कान सिंह एवं श्री नंदलाल गाडरी सहित अन्य चेकर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के *ओएसडी रजनीश वर्मा* ने बताया  की आरएसडब्ल्यूएम एवं जवाहर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग और मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बना। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की  सहायता करने और रक्तदान के महत्व के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। गौरतलाब बात है कि जवाहर फाउंडेशन उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला की सामाजिक पहल है जो श्री लक्ष्मी निवास झुनझुनवाला के पौत्र है

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!