फ़िरोज़ खान
बारां 23 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के हाडौती क्षेत्र में आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तैयारी बैठक में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से खफा होकर तथा कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए।
जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि कांग्रेस के अंता पार्षद मनोज कुमार त्यागी, पूर्व पार्षद बबलू मालव, नरेन्द्र गोचर की उपस्थिति में अंता शहर के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता धन्नालाल नागर, भरत कुमार मेहरा, हेमराज मेहरा, रामबिलास मीणा, सोनू मेहरा, अनवर हुसेन, शिशुपालज मीणा, अरूण मीणा, श्यामबिहारी शर्मा, महावीर गुर्जर, ओमप्रकाश मेरोठा, शंकरलाल मालव आंकेडी, राजू सुमन, रोहित दाधीच भाजपा के मीडिया प्रभारी, सोनू नागर, दीपक नागर, हितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मेघवाल ने भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल द्वारा फूल माला पहना कर कांग्रेस में शामिल कर स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कार्य करने की बात कही।
