केन्द्रीय कारागृह, बीकानेर का निरीक्षण

आज दिनांक 23.10.2018 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के अध्यक्ष, जिला एंव सेशन न्यायाधीश महोदय श्री राजेन्द्र कुमार पारीक, सचिव, पवन कुमार अग्रवाल, डीएलएसए, अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश, बीकानेर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ओम प्रकाश नायक द्वारा केन्द्रीय कारागृह, बीकानेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके मुकदमंे की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व बंदियों द्वारा अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त बंदियों को निर्धारित डाईट के अनुसार भोजन एवं पानी की व्यवस्था, बाथरूम, स्वास्थ्य देखभाल, रचनात्मक गतिविधियॉं, शैक्षणिक एंव औद्योगिक गतिविधियां व बुनियादी ढाचे के संबंध में भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्रीय कारागृह के अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू, उप अधीक्षक बंशीलाल, कारापाल विजय सिंह, कारागृह प्रहरी कन्हैया लाल तथा जिला एवम् सेशन न्यायालय के वरिष्ठ मुसंरिम श्री राजीव गोस्वामी, दीनदयाल ओझा, निजी सहायक, स्टेनांे जितेन्द्र सिंह शेखावत व स्टेनांे अहमद अली मौजुद रहें।
(पवन कुमार अग्रवाल)
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश
बीकानेर

error: Content is protected !!