अम्बेडकर कॉलोनी में आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बीकानेर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलक नगर के तत्वावधान मे अम्बेडकर कॉलोनी में आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड संख्या 41 में आयोजित शिविर में डॉ. मधु बारैठ के नेतृत्व में 113 मरीजो को दवाई व परामर्श दिया गया। साथ ही शिविर में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के डेन्टल हाईजीनिस्ट संजय शर्मा एवं डेन्टल असिस्टेंट नन्दलाल इंदौरा ने 32 मरीजो की स्क्रीनिंग कर मुख स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। दन्त समस्याओं को लेकर 5 मरीजांे को जिला अस्पताल रेफर भी किया गया। शिविर मे टीकाकरण व गर्भवतियों की एएनसी जांच भी की गई।
एएनएम रेखारानी, इन्दु बाला, लैब सहायक विक्रम व्यास, पीएचएम कृष्ण कान्त गोरा व मेल नर्स निर्मल कुमार व सुभाष ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

एंटी लार्वा गतिविधियों से मच्छरों पर हमला बोल
आउटरीच शिविर के दौरान आए मरीजों व परिजनों को मच्छरों से फैलने वाली डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव के उपाय बताए गए। विशेषकर साफ पानी में पनपने वाले एडीज मच्छर के लार्वा के विरुद्ध एंटी लार्वा गतिविधियों की प्रक्रिया बताकर इसे घर-घर में अपनाने का सन्देश दिया गया ।

error: Content is protected !!