बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में ‘‘उल्लास – 2018’’ का रंगारंग समापन

बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम ‘‘उल्लास 2018’’ का समापन बड़े हर्षोल्लास एवं रंगारंग समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति माननीय श्रीमान् (डॉ.) भगीरथ सिंह बिजारणिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नॉर्थ वेस्टर्न रेल्वे बीकानेर मण्डल के डीआरएम श्रीमान् अनिल कुमार जी दुबे एवं आईसीएआई के चैयरमेन व हावर फॉर नेशन के संस्थापक श्रीमान् सुधीश शर्मा, सीए उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय द्वारा रंगारंग समारोह के अलावा पारितोषिक वितरण भी किया गया। जिसके दौरान शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम स्थान आने वाले तथा खेलकूद में महाविद्यालय का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन करने वाले विद्यार्थियों एवं सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. भगीरथ सिंह बिजारणिया ने बताया कि कैसे शिक्षा और अन्य गतिविधियां एक-दूसरे की समानान्तर है तथा उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परम्पराआंे से अवगत कराया जा सके। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्रीमान् अनिल कुमार दुबे छात्र-छात्राओं के द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने मंच से ही महाविद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए रेल्वे ऑडिटोरियम को निःशुल्क उपलब्ध करवाने की बात कही तथा बताया कि इस तरह के मंच से ही विलक्षण प्रतिभाओं का जन्म होता है और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए प्रबन्ध की प्रशंसा पर भी जोर डाला। समारोह के अन्य विशिष्ट अतिथि हॉवर फॉर नेशन के श्रीमान् सुधीश शर्मा ने अपनी प्रकृति के अनुसार छात्र-छात्राओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत जुड़ने एवं अपने शहर को अपना घर मानकर स्वच्छ एवं साफ रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का शॉल, साफा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान् रामजी व्यास ने अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय से उप-प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित, डॉ. महेश सारण, डॉ. सीमा चावला, डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रमेश पुरोहित, श्री वासुदेव पंवार, श्री अनिल रंगा, श्री दिनेश आचार्य, डॉ. सुरेन्द्र व्यास एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई।

error: Content is protected !!