बीकानेर 14 दिसंबर 2018 शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को रानी बाजार में राज्य के मुख्यमंत्री पद पर अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट का नाम की घोषणा होने पर शहर जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुअ मीठा करवाकर जश्न मनाया।
शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनने से राज्य में किसान,गरीब,युवा वर्ग के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
गौड़ ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में आम जन के हित की जनकल्याण कारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था उन्हें पुनः शुरू किया जाएगा।और निशुल्क दवा योजना एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की योजनाओं का आम जन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजन की लोकप्रिय सरकार है।जिसके नेता यशशश्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बने है।यह सरकार आमजन के हितों पर खरा उतरेगी।
इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस सचिव यशोदा पांडुई,कमली बानो, विजयलता शर्मा,रामेश्वरी बिश्नोई,संतोष भाटी ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर पटाके छोडे।