चारो हाऊस के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम, ऑरायन हाऊस ने जीती ऑवर ऑल ट्रॉफी ।
अजमेर – 15 दिसम्बर 2018 संस्कृति द स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस बेहद रोमांच, प्रतिस्पर्धा, उत्तेजना व जोष के साथ संपन्न हुआ ।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र अषोक कुमार ध्यानचंद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न खेल दिवस के अन्तर्गत डिवीजन ए.बी.सी. मे अनेक खेल प्रतियोगिताएॅ हुई जिसमें चारों हाऊस ऑरायन, पेगेसिस, हरक्यूलिसव सिग्निस के खिलाड़ियों ने अपने-अपने हाऊस को जिताने में पूरा दमखम लगा दिया ।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मार्च पास्ट से हुआ जिसमें सभी हाऊस के विद्यार्थियों ने सधे कदमों से कदम से कदम मिलाया । विद्यालय के स्पोर्टस कैप्टन श्यामजी नामधारी ने सभी खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से खेलने के लिए शपथ दिलाई । विद्यालय के नेषनल व राज्य स्तरीय खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले सार्थक गोयल (घुड़सवारी) उज्जवल बीरा (फुटबॉल) योगेष दरयानी (निषानेबाजी) साक्षी चौधरी (मुक्केबाजी) ने खेल मषाल को प्रज्जवलित किया। कक्षा तीन से पॉच के नन्हें मुन्नों ने सर्द हवाओं को मात देते हुए योगा कराटे, पैराषूट ड्रिल व जुम्बा नृत्य किया । तत्पष्चात् डिवीजन ए.बी.सी. की 100 मीटर, 50 मीटर, 400 सौ मीटर छात्र/छात्रा रेस का फाईनल हुए । टैªक पर दौड़ रहें विद्यार्थियों के जोष व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए दर्शक दीर्घा मे बैठे विद्यार्थियों, अभिभावकों व षिक्षकों के रोमांच ने सम्पूर्ण खेल मैदान को स्वस्थ जंग का मैदान बना दिया ।
अभिभावकों को विद्यालय गतिविधियों से जोड़ने के लिए तथा उन्हें विद्यालय का अहम् हिस्सा मानते हुए फ्रुटी फूडीज रेस, लेडिस रेस द अमेजिंग मार्बल रेस, अभिभावकों व षिक्षकों के मध्य रस्साकषी, 100 मीटर अध्यापकों की रेस इण्टर स्कूल चार गुणा सौ मीटर छात्र/छात्रा रेस में खिलाड़ियो का उत्साह देखते ही बनता था । विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 100 मीटर रेस, पेगेसिस व हरक्यूलिस हाऊस के बीच रस्साकषी का आयोजन किया गया । खेल दिवस का मुख्य आर्कषण रहा हॉर्स राइडिंग शो जिसमें घोड़े पर सवार विद्यार्थियों ने रोमांचक करतब दिखा कर सभी को तालियॉं बजाने पर मजबूर कर दिया । सभी प्रतियोगिताओ के समापन के पश्चात् पारितोपिक वितरण हुआ जिसमे राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को जिन्होंने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया उन्हें पुरस्कृत किया गया ।
सभी प्रतियोगिताओं मे क्रमषः स्वर्ण रजत व कांस्य पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने मैडल पहनाकर व सर्टिफिकेट प्रदान कर पुरस्कृत किया । मुख्य अतिथि श्रीमान अषोक ध्यानचंद ने अपने उद्बोधन में प्रत्येक विद्यार्थियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया । खेलो में स्वर्णिम भविष्य के बारे में बताते हुए उन्होने खेलने के लाभ बताए तथा गैजेट्स से दूर रहने की विन्रम अपील की । उनके द्वारा विधिवत रूप से एथलीट मीट के संपन्न होने की अधिकारिक घोषणा की । विद्यालय निर्देषक श्रीमान मुकेष गयोल तथा विद्यालय प्राचार्य ले.कर्नल.ए.के. त्यागी ने अंको के आधार पर ऑरायन हाऊस को बेस्ट हाऊस की ट्रॉफी प्रदान की । विद्यालय प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि अषोक कुमार ध्यानचंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया । सभी खिलाड़ियों के खेल प्रदर्षन की सराहना करते हुए विजेता हाऊस को बधाई दी तथा अपने प्रदर्षन को श्रेष्ठ बनाने के लिए निरन्तर अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी । प्राचार्य महोदय ने आगन्तुक अतिथियों व अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।