अतिशय कारी विघ्नहरण देवाधिदेव *1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान* के समोशरण सहित प्रथम वर्षीय महामस्तकाभिषेक *श्री ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली, अजमेर* पर नववर्ष के प्रथम दिवस *1जनवरी, 2019 दिन मंगलवार* को प्रातः 8:00 बजे से 1008 महामंत्रों के साथ किया जाएगा।
अध्यक्ष मनीष गदिया व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे से 1008 कलशो से महाशांतिधारा *स्वर्ण झारी* से और भूगर्भ से प्राप्त समस्त 51 जिन प्रतिमाओं का महाअभिषेक व शांतिधारा व्र.सुकान्त भईया द्वारा विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा।
महामंत्री अतुल ढिलवारी व मंत्री दीपक ढिलवारी जैन ने सभी से निवेदन किया कि सभी समय पर पधार कर पुण्यार्जन करें कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गदिया व अनिल गदिया ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के लिए मुनि सुवर्तनाथ मंदिर,(प्रधान कार्यालय) को भव्य रूप देने के किये लाइट व डेकोरेशन से जगमग किया जा रहा है जो कि एक आकर्षण का केंद्र होगा । तथा सभी को आने वाले नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
प्रवक्ता कमल गंगवाल
9829007484