जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन जार का प्रदेश अधिवेशन संपन्न

प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन
पत्रकारों का मूल्याकंन समाज करता है उसके प्रति ज्यादा जवाबदेह होना चाहिए

जयपुर- जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन आफॅ राजस्थान जार का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को आर सी रिसोर्ट रॉयल कैस्टिलो , वंदे मातरम मार्ग , नारायण विहार मानसरोवर, जयपुर में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अधिवेशन में जार के चुनाव अधिकारी डा. अमर सिंघल ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलायी। एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलायी।
एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा के मुख्य आतिथ्य व निवर्तमान अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल, महामंत्री अतुल अरोड़ा व कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जार संगठन को अपनी भूमिका में बदलाव कर अब पत्रकारों के लिए सेमीनार, कार्यशालाओं व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करना होगा। उन्होंने जार के गठन से लेकर आज तक के संघर्ष की जानकारी देते हुए प्रदेश के पत्रकारों से एकजुट होकर काम करने का आव्हान किया। उन्होंन कहा कि पत्रकारिता के विकास में जार को अब अपना अहम रोल अदा करना होगा। उन्हांेने जोर देकर कहा कि पत्रकारों का मूल्याकंन व उसकी पहचान समाज ही करता है इसलिए हम सब का दायित्व समाज के प्रति ज्यादा जवाबदेह होना चाहिए।
जार के निवर्तमान अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में दिये गये सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जो नवाचार इस दौरान किये गये है उसमें पत्रकार सहायता कोष का संचालन सहित अन्य नवाचार आगे भी जारी रखे जाए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से जार को आगे बढ़ाने का सभी संभव प्रयास सभी मिलकर करेगें।
नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने कहा कि उनको जार जिस मुकाम पर विरासत में मिला है, उसे प्रदेश के सभी साथियों के सहयोग से आगे बढ़ाने कर जार को उंचाईयां प्रदान करने का वो हर संभव कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के किसी भी स्तर पर वो आंदोलन करने से भी नहीं हिचकिायेगें। उन्होंने प्रदेश के पत्रकारों से समर्थन देकर उनके प्रति विश्वास प्रकट करने पर आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि वो प्रथम चरण में संभाग व द्वितीय चरण में जिला स्तर पर पहुंच कर जिा इकाईयों को मजबूत करने का कार्य करेगें। उन्होंने रचनात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों की अधिस्वीकरण, चिकित्सा, लेपटाॅप, छोटे समाचार पत्रों की समस्याओं के अलावा आवास सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही राज्य सरकार से वार्ता कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगें। उन्होंने सभी पत्रकारों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों से संगठित होकर जार की प्रतिष्ठा को बनाये रखने का भी आव्हान किया।
अधिवेशन में एनयूजे के धीरज गुप्ता व रिछपाल पारीक, श्याम मारू, गेंदमन पालीवाल, प्रकाश जैन सहित अन्य ने पत्रकारों के हितों के लिए सदैव कटिबद्व होकर कार्य करने का आव्हान किया। अ ंत में प्रदेश महामंत्री अतुल अरोड़ा ने आभार ज्ञापित किया।
प्रदेश कार्यकारिणी की अधिवेशन के बाद हुई पहली बैठक में कोषाध्यक्ष के रिक्त पद राधा शर्मा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा जार क ेअब तक के पूर्व अध्यक्षों व महासचिवों को स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में धीरज गुप्ता, रिछपाल पारीक, सुभाष, कैलाश त्रिवेदी, महावीर बिहानी, अशोक सोड़ाणी, गौरव यादव, महेशचंद्र, अनिल शांक्या, राकेश वशिष्ठ, सीमा राठौड़, नीधी सुवालका, भजनलाल विश्नोई, श्या ममारू का भी मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। डा. अमर सिंघल को जार की सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक भी नियुक्त किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी- जार की नई प्रदेश कार्यकारिणी के संपन्न चुनाव हरिवल्लभ मेघवाल (कोटा) अध्यक्ष पद पर तथा अतुल अरोड़ा (जयपुर) महासचिव पद पर निर्वाचित हुए है। प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर राहुल जैमन, भवानी शंकर जोशी, के के मिश्रा, राजकुमार करनानी तथा ललित मेहरा निर्वाचित हुए है। प्रदेश सचिव पद पर मूलचंद पेसवानी भीलवाड़ा, सुरेश जैन, गेंदमल पालीवाल, योगेश जोशी तथा संदीप गोयल चुने गए है।
इसी प्रकार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती चंद्र ओझा, नीरज जोशी, लोकेश शर्मा, महेंद्र गुप्ता, पवन पारीक, रेणु शर्मा, मुकेश मूंदड़ा, अजय आचार्य, भूपेंद्र सोनी, राधा राजोरा, रुचि अग्रवाल, रामदेव उपाध्याय, नीलम शर्मा, बाबूलाल शर्मा, दिनेश पंचोली, जे के वैष्णव, नरेश पारीक, नवीन जोशी, संजीव माथुर, सुभाष शर्मा तथा उषा जोशी निर्वाचित हुए है।

error: Content is protected !!