बीकानेर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता के समन्वय से रविन्द्र रंगमंच पर दोपहर 12.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि 21 से 26 जनवरी तक आयोजन हो रहे राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की थीम एम्पॉवरिंग गर्ल्स फॉर ए बैटर टूमोरो रखी गई है।