दिनांक 9 मार्च 2019: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था, चाचियावास एवं लक्ष्मी कलष महिला मंच फेडरेषन के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह धूम-धाम के साथ मनाया गया।
महिलाओं ने जम कर नाच गाना किया तथा कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, मटका दौड़, गुब्बारा फोड़ आदि प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लेकर कई प्रकार के पुरस्कार जीते आस पास के ग्रामीण क्षैत्र की लगभग 300 से अधिक महिलाओं ने एक दूसरे से अपने अनुभव साझा करके महिला दिवस की खुषियां मनाई। किषनगढ़ विधायक सुरेष टांक ने समारोह में मुख्य अतिथि तथा सलेमाबाद सरपंच धरणीधर उपाध्याय ने अध्यक्ष के रूप में सम्बोधित करते हुए महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक होकर आगे बढ़ने एवं देष के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के सेल्स स्टेट हेड संजय गोखरू ने समुदाय में घटते लिंगानुपात एवं बालिकाओं के प्रति भेदभाव पर चिन्ता व्यक्त करते हुए बताया कि हम सबको अपनी सोच में बदलाव लाते हुए कन्या भ्रूण हत्या और कुपौषण से मरने वाली बालिकाओं को रोकना होगा। भारतीय जीवन बीमा निगम सूक्ष्म बीमा प्रबंधक मोहनलाल मीणा ने महिलाओं को बीमा पॉलिसी के लाभ एवं आकस्मिक परेषानी के जोखिम को कम करने के लिए हर महिला को बीमा कराने के लिए प्रेरित किया।
संस्था मुख्यकार्यकारी एवं सचिव क्षमा आर. कौषिक ने अथितियों का स्वागत करते हुए संस्था के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी एवं बताया कि जब महिलाएं परिवार और समाज के विकास में पुरूषों के बराबर अपना योगदान दे रही है तो उनका सम्मान और संख्या भी पुरूषों के बराबर ही होनी चाहिए। समारोह के दौरान संस्था की तरफ से संचालित “गिफ्ट ए गोट” कार्यक्रम के अन्तर्गत चार अति गरीब परिवारों को आजीविका संवर्धन सहयोग के लिए एक-एक वयस्क बकरी वितरण किया गया। संस्था मुख्यकार्यकारी एवं सचिव श्रीमती क्षमा आर. कौषिक को समारोह के दौरान उनके द्वारा ग्रामीण समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए किए गए प्रषंसनीय कार्य के लिए विधायक सुरेष टांक एवं सरपंच धरणीधर उपाध्याय के द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापिका मधुलिका वैष्णव ने बालिका षिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को बताया कि वे अपने परिवार की बेटियों को पूरी पढ़ाई करके आत्म निर्भर बनने के लिए उनका सहयोग करे। समारोह में उगमाराम जाजून्दा सरपंच थल, षिवराज डोडवाड़िया पींगलोद आदि ने विषिष्ठ अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी। लक्ष्मी कलष महिला मंच की अध्यक्ष कैलाष कंवर ने अतिथियों को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपनिदेषक नानूलाल प्रजापति, समन्वयक सत्तार मोहम्मद एवं टीम के यषपाल सैन, सुरेष मेधवंषी, राजेन्द्र मेघवाल, पिंकी कुमावत, वनिता पंवार, प्रेमनारायण, राजेन्द्र पंवार आदि ने सहयोग किया।
(नानूलाल प्रजापति)
उपनिदेशक आजीविका कार्यक्रम
मोबाईल नम्बर: 9829945446