नसिया जी में श्री पंच परमेष्ठी मंडल विधान का आयोजन

*पंचायत गोधा का धड़ा महावीर सर्किल अजमेर के तत्वावधान में मूलनायक 1008 आदिनाथ भगवान जिनबिंब स्थापना के 103 वे वर्ष के पावन अवसर पर पंचायत गोधा का धड़ा द्वारा नसिया जी में श्री पंच परमेष्ठी मंडल विधान का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । विधि विधान की पूजा विश्व प्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन संगीत मंडल के निर्देशन में किया गया इस अवसर पर दिगम्बर जैन संगीत मंडल के सुशीलजी पाटनी, निर्मल गंगवाल संजय पहाड़िया आदि के मधुर भक्ति गीत आदि के द्वारा विधि विधान से मधुर।संगीत ध्वनि के द्वारा पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधान के मंत्रोच्चार पंचायत के मंत्री मनोज शाह द्वारा किया गया विधान में अध्यक्ष नवीन चंद सोगानी,अरुण जी सेठी, प्रवीण चंद शाह,इंदरचंद गोधा,धनेश गोधा व कई श्रावक श्राविकाएं व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे पंचायत के कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र जी गोधा ने सभी उपस्थित जन का आभार आभार व्यक्त किया पंचायत द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई*
विजय पांड्या
प्रवक्ता

error: Content is protected !!