बीकानेर,09मार्च। अधिकृत जीएसटी सुविधा सेन्टर का रविवार को ई -126 कान्ता खतुरिया काॅलोनी बीकानेर में शुभारंभ किया गया। जीएसटी सुविधा सेन्टर की व्यवस्थापिका श्रीमती सुमन तंवर ने बताया कि बीकानेर जिले में जीएसटी से संबंधित समस्त प्रकार के कार्य जैसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन, जीएसटी आर,पीएल अकाउन्ट,जीएसटी चलान,ई वे बिल आदि कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 300 लेखा विशेषज्ञों की टीम के तहत आॅन लाइन मार्गदर्शन पर जीएसटी सुविधा सेन्टर पर कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर उपस्थित 60 लोगों को पूर्व पार्षद श्याम तंवर,एस.के.बैरी एवं सेवा निवृत सहायक लेखाधिकारी ने जीएसटी के बारे में जानकारी दी।