फ्रेषर्स डे और फेयरवेल समारोह 18 मार्च को
अजमेर, 12 मार्च( )। मित्तल कालेज आॅफ नर्सिंग, अजमेर के वार्षिक खेल कूद सप्ताह- 2019 का क्रिकेट मैच के साथ शुभारंभ हुआ । खेलकूद सप्ताह का समापन 18 मार्च को फ्रैषर्स डे व विदाई समारोह आयोजन के साथ होगा।
प्राचार्य रविन्द्र शर्मा ने बताया कि खेल कूद सप्ताह में मुख्यतः क्रिकेट, वाॅलीबाल, थ्रो बाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, डार्ट व अन्य खेलों को शामिल किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के 287 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। उदघाटन क्रिकेट मैच में बीएस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की टीम औरेंज हाउस ने बीएस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष व्हाईट हाउस को 91 रनों के भारी अंतर से हराया। औरेंज हाउस से छात्र कुलदीप सिंह 36 रन, दिलीप सिंह 20 रन व कार्तिक जाटोलिया ने 17 रनों की पारी खेली एवं व्हाईट हाउस से लोकेष काला ने 2 विकेट, विकास व अर्जुन 1-1 विकेट लिया। दूसरा मैच बीएस.सी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष ब्लू हाउस व बीएस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष ग्रीन हाउस के मध्य हुआ, ब्लू हाउस ने इस मैच को 55 रनों से जीता जिसमें संकेत 34 नाबाद, रविन्द्र 36 बनाये तथा व्हाईट हाउस से इन्द्र नाथ ने 2 विकेट लिये जवाब में व्हाईट हाउस का कोई भी बल्लेबाज़ नहीं टिका जिसमें ब्लू हाउस के अनिरुद्ध ने 4, संकेत 2 विकेट लिये। मैचों के आयोजन में निर्णायक भूमिका इंदा शैलेन्द्र, अब्दुल बासिद, सर्वेष व इकराम ने निभाई। खेल कूद प्रतियोगिता में नर्सिंग काॅलेज के स्टाॅफ ने भी भागीदारी निभाई जिसमें काॅलेज उपाचार्य हिमांषु राघव के सान्निध्य में छात्रों के साथ काॅलेज स्टाफ सुनील साहू, भानू शर्मा, पवन तिवारी, राजू राम एवं अर्जुन रहे एवं छात्राओं में स्नेहलता, कविता, आबिदा व माया ने सराहनीय योगदान दिया।