जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एवं अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवाओं का होगा संचालन
रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी गर्मियों के अवकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 किराया स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
1. 09723/09724, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक किराया स्पेशल
गाडी संख्या 09723, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 03.04.19 से 26.06.19 (13 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 08.10 बजे रवाना होकर गुरूवार को 04.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09724, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 04.04.19 से 27.06.19 (13 ट्रिप) तक प्रत्येक गुरूवार को बांद्रा टर्मिनस से 06.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 03.10 बजे जयपुर पहुॅचेगी।
यह गाड़ी मार्ग के कनकपुरा, किशनगढ,
भीलवाडा,चित्तौडगढ,नीमच,रतलाम,वडोदरा,,सूरत,बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बें होगें।
2. 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक किराया स्पेशल
गाडी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 07.04.19 से 30.06.19 (13 ट्रिप) तक अजमेर से प्रत्येक रविवार को 06.35 बजे रवाना होकर सोमवार को 04.45 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 08.04.19 से 01.07.19 (13 ट्रिप) तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 06.15 बजे रवाना होकर मंगलवार
03.40 बजे अजमेर पहुॅचेगी।यह गाड़ी मार्ग के स्टेशनों किशनगढ,जयपुर,दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर,कोटा,भवानी मंडी,रतलाम,वडोदरा,सूरत,बोरीवली पर ठहराव करेगी ।
इस गाडी में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।
वरि. जन सम्पर्क निरीक्षक, अजमेर