अजमेर 12 अपै्रल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजस्थान लोकसभा चुनाव सहप्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने अजमेर व्यापार महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने आर्थिक सुधारों को सुदृढ करते हुए बड़े कदम उठाये है विश्व में भारत को तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था के रूप में देखा जाने लगा हैं। हमारे संकल्प पत्र में भी हम भारत को 2030 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था का संकल्प लेकर चल रहें हैं। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हम 2047 तक विकसित भारत की नीव रखेगें। भारत में नसर्गिक विकास हो रहा है हम चीन को पीछे छोड़ कर आगे की और बढ रहे हैं।
महासभा के सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर व्यापार महासभा द्वारा आयोजित बैठक में सुधांशु त्रिवेदी को आमंत्रित किया गया त्रिवेदी ने इन विषयों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि जी.एस.टी को लागू किया तो शुरूआत में थोड़ी असहजता हुई किन्तु पुनः जी.एस.टी. को आम लोगों की जरूरत के हिसाब से श्रेणीगत किया गया अत्यावश्यक कुछ वस्तुओं को जी.एस.टी. के दायरे से बाहर किया गया। बैंको के सामूहिक करण से बैंक मजबूत हुए है बैंको के कॉलेप्स होने का खतरा कम हुआ हैं। वर्तमान समय में व्यक्तिगत क्षेत्र में नौकरियों की भरमार को स्वीकार करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत युवा प्राईवेट सेक्टर में अच्छे वेतनमान पर कार्यरत हैं। सरकारी नौकरियां कम होने के कारण प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन का सरलीकरण करके आम युवा को स्वावलम्बी बनाने की योजना है जिससे युवा वर्ग नौकरियों के बजाय अपने स्वयं के व्यवसाय के प्रति अग्रसर होगा। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 50 लाख तक का लोन इसी योजना में देने का विचार हैं। भारत उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है चीन के बाद भारत पूरे विश्व में दूसरा मोबाईल उत्पादक देश बना हैं हमारे यहां मोबाईल फैक्ट्रीयों की संख्या 120 हो चुकी हैं।
कम्यूनिजम पर प्रहार करते हुए कहा कि विश्व में जिस भी देश में कम्यूनिजम था वह सभी देश बर्बाद हो चुके हैं जबकि भारत राष्ट्रवाद पर चलता हुआ धीमे धीमे बड़े परिवर्तन की और बढ रहा हैं। हमने रियल स्टेट के क्षेत्र में त्म्त्। लागू किया है जिससे की काले धन पर लगाम लग सके और बेनामी सम्पति पर काबू कर सके। आंतकवाद पर 0 टोलरेन्स से देश में सुरक्षा का वातावरण बना है पहले पूरे देश में विभिन्न शहरो में आये दिन बम्म धमाके होते रहते थे जिस पर की लगाम लगी है और देश में भय मुक्त वातावरण बना है जो कि देश की व्यापारिक उन्नति में काफी सहायक हुआ हैं।
व्यापारियों को उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका योगदान समाज को सिर्फ धन देने में ही नही बल्कि भारतीय संस्कृति और परम्परा को सुरक्षित रखने में भी व्यापारिक वर्ग अग्रणिय हैं। संयुक्त परिवार की परम्परा आज भी व्यापारिक वर्ग में मजबूती से कायम है जो कि भारतीय संस्कृति का इस विश्व को अतुल्य उपहार है। सी.एस.आर. को उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पहले व्यापारी मन्दिर, धर्मशालाऐं और पाठशालाऐं बनवाते थे उसे उनका सामाजिक कर्तव्य माना जाता था उसी परम्परा को निभाते हुए सी.एस.आर. सामाजिक क्षेत्र में आज भी भारतीय परम्परा को संजोय हुए हैं। उन्होंन महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कृष्ण ने अर्जुन को कहा कि विजय निश्चित है तू बस कर्म इसी प्रकार हमेें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाना हैं और हम 21 वीं सदीं की सरकार बनाने जा रहें हैं।
अजमेर व्यापार महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया 29 अपै्रल को निश्चित रूप से सभी व्यापारी वर्ग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही मतदान करेगा क्यांेकि वह केन्द्र की नीति और रिति से बहुत खुश है और मोदी जी पर विश्वास करता हैं।
मंच संचालन कंवल प्रकाश किशनानी ने किया स्वागत भाषण लघु उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा ने दिया अंत में धन्यवाद संस्था संयोजक सतीश बंसल ने दिया कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता सरस्वती देवी पर फूल माला वैली प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया लोगों ने अपनी जिज्ञासा एबी सुधांशु जी के सामने रखी उसका सुधांशु जी ने बड़े ही सरल तरीके से व्यवसायियों उद्योगपतियों को जवाब दें
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, जिला शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, लोकसभा चुनाव सहसंयोजक अरविन्द यादव, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उप महापौर सम्पत सांखला, हरिश झामनानी, तुलसी सोनी, राजेश शर्मा व विभिन्न व्यापारिक पदाधिकारी गोपाल कांच वाले, सुरेश गोयल, हनुमान गर्ग, जितेन्द्र मित्तल, रमन लाला, हीरा लाल जिनगर, संजय तनवानी, मोहन लालवानी, रमेश शर्मा, रमेश लालवाणी, कमलेश शर्मा, कचहरी रोड़ व्यापारिक एसोसिएशन के दीपक नागपाल, मनजीत सलुजा, प्रोपट्री ऐसो. के राधा किशन आहुजा, स्टेशन रोड़ व्यापारिक संघ के कमल अभिचन्दानी, व्यापारिक संगठन के पुलिस लाईन से रमेश शर्मा, मदार गेट व्यापारिक संघ के गोपाल गोयल, कोटड़ा व्यापारिक ऐसोसिऐशन के जितेन्द्र मित्तल सहित एवं शहर के सैकडो व्यापारी मौजूद थें।
कंवल प्रकाश किशनानी
सूत्रधार
अजमेर व्यापार महासभा
9829070059