अजमेर 19 जून। जिला प्रमुख वन्दना नोगिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थापना समिति ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के अन्तर्गत लेवल द्वितीय के 488 (उर्दु/विज्ञान-गणित/हिन्दी/अग्रेजी के 440, संस्कृत/सामाजिक विज्ञान/हिन्दी के 40, अग्रेजी के 8) अभ्यर्थीयों की नियुक्ति पर किया अनुमोदन। साथ ही तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2012 अन्तर्गत राजरानी के कवर्ड प्रकरणों में श्रीमती प्रभा शर्मा, श्रीमती हंसाकंवर की नियुक्ति हेतु पात्र माना गया। इसके अतिरिक्त ग्राम सेवक पदेन भर्ती 2016 अन्तर्गत अभ्यर्थी श्री सद्धाम हुसैन को पंचायत समिति मसूदा आंवटित की गई लेकिन पुलिस सत्यापन के दौरान मुकदमा विचाराधीन पाया गया इस कारण अभ्यार्थी को नियुक्ति हेतु अपात्र माना गया है।