चिकित्सा मंत्री का किशनगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

अजमेर, 26 जुलाई। प्रदेश के चिकित्सा तथा सूचना एवम जनसंपर्क मंत्री डॉ रघु शर्मा के किशनगढ़ पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
किशनगढ़ के अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में विभिन्न जन प्रतिनिधियों, संगठनों, स्वयंसेवी संगठन एवं आमजन ने उन्हें मालाओं से लाद दिया।
समारोह में उन्होंने जन्मदिन का केक भी काटा तथा सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
इस मौके पर अग्रसेन भवन में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय तथा किशनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें 111 यूनिट रक्त एकत्र हुआ चिकित्सा मंत्री ने शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान कर रहे लोगों से बातचीत भी की।

समाचार पत्रिका किया लोकार्पण
चिकित्सा तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ रघु शर्मा ने इस मौके पर साप्ताहिक समाचार पत्र संपर्क किरण के पांचवे अंक का लोकार्पण भी किया। समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री प्रदीप अग्रवाल ने उन्हें समाचार पत्र के संबंध में जानकारी दी । इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, श्री नाथूराम सिनोदिया, हाजी कयूम खा, महेंद्र सिंह गुर्जर, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों उपस्थति थे।

बाबा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड में हुआ स्वागत
चिकित्सा मंत्री का किशनगढ़ नसीराबाद के बीच बाबा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड परिसर में स्वागत किया गया । उन्होंने इस मौके पर केक काटा तथा पौधरोपण भी किया।

error: Content is protected !!