आरपीसी सेक्शन में डाबला-निजामपुर स्टेशनों के बीच और बस्सी यार्ड में पटरी के नीचे से गिट्टी बह जाने के कारण अजमेर मंडल से संबंधित कुछ रेल सेवाओं को रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है जो इस प्रकार हैं
1.गाड़ी संख्या 12065 अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस दिनाँक 27.7.19 को रद्द
2. गाड़ी संख्या 12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 27.7.19 को रद्द
3.गाड़ी संख्या 79601 अजमेर -जयपुर पैसेंजर दिनांक 27-7-19 को रद्द
4. गाड़ी संख्या 79602 जयपुर -अजमेर पैसेंजर दिनांक 27.7.2019 को रद्द
5. गाड़ी संख्या 54806 जयपुर-अहमदाबाद पैसेंजर जो दिनांक 27.7.19 व 28.7.19 रवाना होगी, को जयपुर-अजमेर के बीच आंशिक रद्द किया गया है।