ब्यावर, 29 जुलाई 2019
लायन्स क्लब ब्यावर डायमण्ड का पदस्थापना समारोह रविवार को होटल राजमहल में लायन पुनित टवाणी के नेतृत्व पदास्थापना अधिकारी च्डब्ब् लायन अरविन्द जी चतुर साहब के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
लायन राजकुमार शर्मा ने स्वागत भाषण किया। श्रीमती दिप्ती तोषनीवाल ने ध्वज वंदना की। सचिव लायन कुश मुन्दड़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पदस्थापना अधिकारी च्डब्ब् लायन अरविन्द जी चतुर द्वारा लायन सत्र 2019-2020 की लायन पुनित टवाणीके नेतृत्व में नई कमेटी को शपथ दिलाई। लायन टवाणी के साथ लायन राजीव झँवर, लायन रितेश राठी, लायन राकेश सिंघल सहउपाध्यक्ष, लायन राजकुमार शर्मा आई.पी.पी., लायन कुश मुन्दड़ा सचिव, लायन श्रीकांत बिहानी सहसचिव, लायन अंकित बंसल कोषाध्यक्ष, लायन सज्जनराज तातेड़ सहकोषाध्यक्ष, लायन गुरमीत सिंह मुच्छल टेलट्विस्टर, लायन डाॅ. लोकेश सिंघल टेमर, लायन नितिन तोषनिवाल सर्विस चेयरपर्सन, लायन आशिष झँवर मार्केटिंग चेयरपर्सन, लायन अभिषेक राठी मैम्बरशीप कमेटी चेयरपर्सन, लायन सौरभ सिंघल, लायन विनित गोयल मैम्बरशीप कमेटी सदस्य, लायन नितेश मालु क्लब एडमिनिस्ट्रेशन, लायन डाॅ. अनिल अग्रवाल, लायन अनिल शर्मा, लायन पीयूष मणिहार, लायन हितेश भारवानी को निर्देशक मण्डल सदस्य मनोनित किए गए। लायन पंकज बल्दुआ व लायन रवि झँवर विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाया गया।
पदस्थापना समारोह के उपलक्ष पर क्लब द्वारा सेवा कार्य के रुप में स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। समारोह में सम्भागीय अध्यक्ष लायन रवि झँवर ने सदस्यों का प्रान्तीय कार्यक्रम हेतु मार्गदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मोहित भारद्वाज ने क्लब में की जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन पुनित टवाणी ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर सेवा के नये आयाम स्थापित करेंगे। समारोह में अन्त में राजीव झँवर द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। मंच संचालन लायन विनित गोयल, लायन विजय झँवर, लायन अभिषेक राठी द्वारा किया गया।
लायन कुश मुन्दड़ा
सचिव