बीकानेर,29 जुलाई। वनस्थली विद्यापीठ,निवाई से सुश्री तरूणा राजपुरोहित पुत्री पृथ्वी राज सिंह ने वनस्थली विद्यापीठ की कला विभागाध्यक्ष श्रीमती किरण सरणा के निर्देशन में ’बीकानेर रियासत की कला उस्ता कला मंे मौहम्मद हनीफ उस्ता का योगदान’विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
सुश्री तरूणा राज पुरोहित ने वनस्थली कला विभाग मंें कला विशेषज्ञ श्रीमती रीटा प्रताप,कला समीक्षकों व गाईड किरन सारणा की उपस्थिति में अपने शोध पर विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेंने उस्ता कला की बारीकियों को बताया और चित्रांे द्वारा प्रदर्शती भी किया। ’उस्ता कला’ पर यह विश्वस्तरीय शोध कार्य अलग स्थान रखता है। स्वयं मौहम्मद हनीफ उस्ता ने इस कला पर और अनुसंधान की आवश्यकता जताई है।