बीकानेर,29 जुलाई। महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष मंे सोमवार को रानी बाजार स्थित क्षेत्रीय समग्र लोक विकास संघ कार्यालय में ’गांधी के सपनों का भारत’ पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
संगोष्ठी की अध्यक्षता खादी मंदिर के मंत्री इन्दुभूषण गोयल ने की तथा गांधीवादी विचारक प्रो.डी.सी. जैन मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम की शुरूआत पूज्य बापू की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर हुई। संभाग अधिकारी खादी जिला उद्योग केन्द्र शिशुपाल सिंह ने गांधी के सपनों का भारत कैसा हो,पर विचार व्यक्त किए। महेश कुमार सोनी ने विषयानुकूल कविता पाठ किया। प्रो.जैन ने कहा कि वर्तमान के इस भौतिकवाद में बापू के दर्शन खादी परिधान में किए जा सकते हैं,क्योंकि खादी ही एक वो जरिया है जिसके द्वारा देश को आत्म निर्भर व स्वावलम्बित बनाया जा सकता है। खादी मंदिर के सहायक मंत्री गिरधारी कूकणा ने कहा कि बापू के पद्चिन्हों पर चलकर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लघु एवं कुटीर उद्योग को विकसित कर ग्रामीण दस्तकारों को रोजगार सृजन करवाया जा सकता है।
संगोष्ठी में कैलाश चंद्र पाण्डे,भगवती प्रसाद पारीक,झंवरलाल पन्नू,हजारीमल देवड़ा, सूरजरतन व्यास,श्रीकिसन व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खादी मंदिर परिसर में 21 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।