भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सदस्यता अभियान का शुभारंभ

जयपुर/अजमेर 10 अक्टूबर-भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया जो 31 अक्टूबर 2019 तक चलेगा यह निर्णय प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर सभी को जोडा जायेगा। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिये प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से अलग अलग जिलों में प्रवास किया जा रहा है। सम्भाग प्रभारी व जिलाध्यक्ष भी अपने जिलों में सदस्यता के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करे सदस्य बनायेगें। महिला व युवा कार्यकर्ताओं को भी जोडा गया है। राजस्थान में 20000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सिन्धु स्वाभिमान सम्मेलन 12 जनवरी 2020 को मुम्बई में
प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि भारतीय सिन्धु सभा के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश भर के प्रमुख कार्यकताओं का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 12 जनवरी 2020 को मुम्बई में आयोजित किया जायेगा। प्रदेश प्रचार सचिव दिलीप पारवाणी ने बताया कि इस अवसर पर एक रंगीन स्मारिका का प्रकाशन भी किया जायेगा जिसमें सभा की गतिविधियों के साथ प्रेरणादायी लेख प्रकाशित किये जायेगें।

error: Content is protected !!