आज दिनांक 24 दिसम्बर 2019 – एन.एस.यू.आई प्रदेष सचिव रियाज खान के नेतृत्व में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के महाराजा सूरजमल द्वार पर विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना को पड़ा व एन.आर.सी व सी.ए.ए के नियमों की होली जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया।
प्रदेष सचिव रियाज खान ने बताया कि सी.ए.ए. व एन.आर.सी. केन्द्र सरकार द्वारा असवैधानिक रूप से लागू किया गया है, यह देष विरोध कानून है जो देष की जनता को बांटने का काम कर रही है। इस कानून ने संविधान को तोड़ने मरोडने का कार्य किया है। और देष की अखण्डता को बिगाड़ने का कार्य किया है। यह सम्प्रदायिक बिल इसलिए लाया गया है ताकि देष की जनता को उनके बुनियादी सवालो से गुमराह किया जा सके। जब अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है, मंहगाई बढ़ रही है, लोगो को नौकरिया नहीं मिल रही है, विकास के नारे पर जब यह सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है तो यह विनाष के एजेण्डे को लेकर आयी है और इस विनाष के एजेण्डे के खिलाफ पूरे देष के नागरिको व मुख्य रूप से युवाओ ने इसके खिलाफ अपनी आवाजा को बुलन्द किया है व युवाओं ने इसका पूरजोर विरोध किया है। क्योंकि यह एक धर्म का सवाल नहीं है यह देष की मूल भावनाओं का सवाल है यह देष का सवाल है और यह देष किसी के साथ पहचान व धर्म के आधार पर भेदभाव हो इसकी इजाजत नही देता। इसी को लेकर आज एन.एस.यू.आई पदाधिकारियो व सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के छात्रो ने इस बिल के नियमों को जलाया व इसका पूरजोर विरोध किया जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता यह प्रदर्षन जारी रहेगा व आगे भी इसी तरह से उग्र प्रदर्षन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
इस दौरान लोकेष शर्मा, चन्द्रकान्त पालीवाल, शादाब खान, अफजल खान, राहुल राज, मोहम्मद अनीस, अरबाज खान, अंकित घारू, शाहनवाज खान, मोहम्मद असलम, रमा पाठक, मानव वर्मा, आरती यादव, इमरान खान, ओसिन शर्मा, अमन शाह, इंसाफ खान, सूरज कलौसिया, हनीफ खान, अब्बास, मोहम्मद कैफ आदि छात्र-छात्राऐं मौजूद थी।