अजमेर की जानी मानी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य शैली के लिए सम्मानित किया गया

जवाहर फाउंडेशन द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज दिनांक 4 मार्च 2020 को जवाहर रंगमंच अजमेर मैं महिला दिवस के उपलक्ष में डेढ़ सौ महिलाओं को श्री रिजु झुनझुनवाला विख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी द्वारा सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अजमेर की जानी मानी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य शैली के लिए सम्मानित किया गया जिसमें अजमेर की डीएफओ श्रीमती सुदीप कौर तथा अन्य रश्मि बिजवत, श्रीमती अनुश्री गुर्जर,निशा शर्मा तीन अध्यापिकाओ को सम्मान श्री झुनझुनवाला द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में अजमेर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया जिनमें महेंद्र सिंह रलावता,हेमंत भाटी,डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती,सागरमल शर्मा राजेंद्र गोयल पूर्वांचल जन चेतना समिति के पुष्कर के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत रागिनी चतुर्वेदी,मंजू बलाई तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पुष्कर से आई श्रीमती कॉलोनी आने अपने लोक नृत्य तथा गीतों से सम्मोहित किया श्री झुनझुनवाला ने प्रेस को बताया कि जवाहर फाउंडेशन महिलाओं के लिए कटिंग सिलाई केंद्र के अतिरिक्त अजमेर जिले में कई स्थानों पर गरीब बच्चों के लिए मुफ्त में कोचिंग क्लास की व्यवस्था करा रहे हैं इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा 8000 बच्चों को कंप्यूटर सिखाने की योजना भी शुरू की जा रही है जवाहर फाउंडेशन के सचिव श्री नरेंद्र मुद्गल ने बताया की ज्वार फाउंडेशन का गठन श्री रिजु झुनझुनवाला के मार्गदर्शन में कुछ ही महीने पहले किया गया था केवल पांच सेंटर से आरंभ करके दिन रात कार्य करके 20 सेंटर दिन रात कार्यरत हैं जिनमें लगभग पांच सौ महिलाएं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही है लगभग स्थानों पर जिसमें सिलाई कढ़ाई केंद्र किशनगढ़ मसूदा पुष्कर तथा अजमेर के नजदीकी लगभग 15 गांव में किस प्रकार के प्रशिक्षण चल रहे हैं फाउंडेशन की तरफ से इन सभी को हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं प्रशिक्षण के पश्चात इन महिलाओं को बैंकों से लोन दिलाना तथा कुछ प्रतिष्ठानों से जो कपड़ा उद्योग में सम्मिलित हैं से रोजगार के अवसर दिलाना भी शामिल है श्री मुदगिल ने बताया की सिलाई केंद्र के अतिरिक्त गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी ट्रेनिंग दी जा रही है इसके अतिरिक्त गरीब बच्चों के लिए वोकेशनल प्रोग्राम चलाने का भी योजना बन चुकी है अजमेर के जल समस्याओं के निदान के लिए दिल्ली की संस्थाओं से एग्रीमेंट किया गया है जिसके तहत पूरे अजमेर जिले का निरीक्षण हो रहा है जिससे यह पता लग सके की किस किस स्थान पर पानी का स्तर क्या है तथा जो बावरिया कुए आदि सूख चुके हैं या सूखने के कगार पर हैं उनको किस प्रकार से दोबारा से जीवित किया जा सके अजमेर के आसपास की पहाड़ियां जिन पर वृक्ष लगभग समाप्त हो चुके हैं किस प्रकार से उनको हरा भरा किया जा सके इसके अतिरिक्त वाटर हार्वेस्टिंग के अंतर्गत अजमेर के स्कूलों से तथा अन्य कई प्रतिष्ठानों से बातचीत की जा रही है किस प्रकार से वर्षा के जल को एकत्र करके उसपीने के कार्य तथा जमीनी स्तर पर जल को बढ़ाने के लिए किया जायेगा कार्यक्रम में पधारी लगभग 500 महिलाएं कार्यक्रम के पश्चात अत्यंत प्रसन्न हुई ओर जवाहर फाउंडेशन का हृदय से धन्यवाद किया अंत में राजीव शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से धन्यवाद दिया और जवाहर फाउंडेशन के सदस्य अतुल अग्रवाल अनुपम शर्मा धीरज यादव दिनेश शर्मा लोकेश शर्मा धर्मेंद्र शर्मा अहमद हुसैन अनिल गोयल आदि टीम उपस्थित रही

नरेंद्र मुद्गल
सचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी जवाहर फाउंडेशन

error: Content is protected !!