बीकानेर में 7 मार्च को प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के तत्वाधान में नालंदा पब्लिक स्कूल में एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मौजूद लोग तो हंस हंस कर लोटपोट होंगे ही साथ ही इसके लाइव प्रसारण को देखने वाले भी ठहाके लगाए बिना न रह सकेंगे। हम आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा बीकानेर में होली के हीरो मदन जैरी व गोपाल व्यास का दर्शकों से रूबरू होना। बीकानेरी होली के ये हीरो जहां राजस्थानी मधुर स्वरों में होली के रंग बिरंगे गीत प्रस्तुत करेंगे वही बात पोशी भी करके हंसाएंगे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में अतिथियों संबंधित नवाचार भी आकर्षण का बायस बनेगा। नगर के रंगकर्मी, साहित्य कर्मी, संस्कृति कला धर्मी समेत विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित रहेंगे। संयोजक हैं कमल रंगा और प्रभारी का दायित्व कासिम बीकानेरी व शिवशंकर भादाणी निर्वहन कर रहे हैं।