समूचे राजस्थान प्रदेश को जोड़ने की मुहिम के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट जी के नेतृत्व में निकाली जा रही राष्ट्र निर्माण यात्रा रात्रि दिनांक 5-3-20 को अजमेर पहुँची।
जानकारी देते हुए अजमेर संभाग अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि आज दिनांक 6-3-20 को प्रात: साढ़े दस बजे कार्यकर्ता सम्मेलन व साढ़े ग्यारह बजे प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की जाएगी।
यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट जी के साथ प्रदेश संगठन सचिव गिरिराज सिंह खंगारोत व अजमेर संभाग के विभिन्न ज़िलों के साथी भी हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है जिस में दिनेश गोयल , राजवीर सिंह , ब्रिजेश माथुर, प्रशांत मिश्रा , दिवांशु भट्टाचार्य , पंकज जटिया आदि शामिल हैं