बांद्रा टर्मिनस-जयपुर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल(01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09037, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 06.03.20 को बांद्रा टर्मिनस से 13.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.40 बजे जयपुर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09038, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवा दिनांक 07.03.20 को जयपुर से 13.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुचेगी।
यह गाड़ी मार्ग के बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर , किशनगढ, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी | इस गाडी में 03 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी, 03 वातानुकुलित कुर्सीयान एवं 02 पावरकार डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बें होगें।

वरि.जन सम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!