अजमेर 8 मार्च । पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुरेश सिन्धी की सेवानिवृति पर रसोई बैक्विट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुरेश सिन्धी ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुये देश सेवा करते हुये ससम्मान सेवानिवृत होना एक गर्व का विषय है। सेवानिवृत होने पर युवाओं को जागृत करने के लिये शिक्षा, भाषा व संस्कृति से जोडने का प्रयास किया जायेगा जिससे पढाई के साथ साथ उनका पूर्ण विकास हो सके। उन्होने अपने जीवनकाल में राज्य की विभिन्न तहसीलों व जिलों में हर परिस्थिति में सबको समय पर कार्य निष्पादन एक सतत प्रकिया है जिसे हम ईमानदारी से पूरी करें।
समिति अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि सुरेश सिन्धी का सरल व मिलनसार स्वभाव से समाज में अच्छी पहचान बनी है उन्होने समाज के हर वर्ग को किये जाने वाले कार्य को सेवा कार्य के रूप में किया। अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति के अध्यक्ष नरेन शाहणी भगत ने कहा कि सुरेश सिन्धी की उल्लेखनीय सेवाओं को याद रखना व सम्मान करना अच्छा उदाहरण है।
संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने अभिनन्दन पत्र का वाचन करते हुये कहा कि लबें समय तक भिन्न भिन्न पदों पर अजमेर में रहे हैं, इस कारण न केवल व अजमेर से सपुरिचित है, अपितु अधिकतर सुधिजन भी उन्हें जानते हैं। आपकी ईमानदारी के अतिरिक्त आपकी चारित्रिक विशेषता में आपका सहज व सरल होना शुमार है। गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुई खेशी टिलवाणी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्टदेव झूलेलाल, स्वामी हृदयाराम जी मूर्ति पर माला, दीप प्रज्जवलन कर किया गया। स्वागत भाषण जी.डी. वृदाणी व आभार कोषाध्यक्ष हरी चंदनानी ने प्रकट किया। मंच का संचालन महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, राधाकिशन आहूजा, जगदीश अभिचंदाणी, प्रकाश जेठरा, प्रार्चाया कविता अजवाणी, भगवान कलवाणी, रमेश टिलवाणी, घनश्याम भगत महेश टेकचंदाणी, रमेश लखाणी, जोधा टेकचंदाणी, हरीश खेमाणी, डाॅ. लाल थदाणी, डाॅ. लक्षमण हरचंदाणी, चन्द्र बालाणी ने भी अपने विचार प्रकट किये।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
मो. 9414705705