खेल से शारीरिक स्वस्थ्य व मानसिक मजबूती भी मिलती

नेहरु युवा केंद्र की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

खेल से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। शारीरिक स्वस्थ्य के अलावा टीम भावना का विकास व मानसिक मजबूती भी मिलती है और खिलाड़ी सफलता को प्राप्त करने का जज्बा भी सीखते है। उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह ने युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के संगठन नेहरु युवा केंद्र और जिला प्रशासन, अजमेर की और से एयू बैंक और पृथ्वीराज फाउंडेशन की सहभागिता में पटेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में व्यक्त किये।
सिंह ने स्वयं के खिलाडी जीवन के अनुभव साझा किये और युवाओ को खेल भावना और जीवन में कभी भी हार ना मानने का सन्देश देते हुए अंतहीन प्रयासों के साथ जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुलिस उप अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि हर इंसान को जीवन में एक बार खिलाड़ी होना ही चाहिए, इससे चार चीजे सीखने को मिलती है। मेहनत के बाद हारना भी आता है और खिलाड़ी पराजय भी स्वाभिमान के साथ स्वीकार करता है। पराजय के बाद फिर से मेहनत करने का जज्बा खिलाड़ी में होता है। खिलाड़ी अपने कष्टों को छोड़ अपने लक्ष्य ही केंद्रित रहता है। खिलाड़ी हमेशा अनुशासन में रहता है और परिश्रम व समय का महत्त्व समझता है। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मैच में भिनाय ब्लॉक की टीम विजेता और मसूदा ब्लॉक उप विजेता रही। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में अजयसर गांव की नाजिया चीता ने प्रथम वे सोनू रावत द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त किया। जिन्हे अतिथियों व जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाकार समिति के सदस्य श्री दीपक शर्मा एवं दैनिक भास्कर के यूनिट हेड प्रशांत कुकरेती, एयू बैंक के शाखा प्रबंधक श्री अंकुर माथुर ने पुरस्कृत किया। केन्द्र के जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने उद्बोधन में कहा कि नेहरु युवा केंद्र अजमेर ग्रामीण युवाओं की शारीरिक, मानसिक व आत्मिक उन्नति लिए प्रयासरत है ताकि विद्यार्थियों एवं युवाओं को मंच मिले व भविष्य उज्वल बनाने के लिए माध्यम मिले। कार्यक्रम में सीबीएसई पटना के सहायक सचिव अनिल जैन, पृथ्वीराज फाउंडेशन के राजेश कश्यप, अनिता भार्गव, कमलेश पुरोहित, संजय सेठी, ऋषि राज सिंह, घनश्याम जांगिड़, गोपालवंश शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताएं खेल अधिकारी ओमप्रकाश बारिया के निर्देशन में संपन्न हुई। सांवरलाल चौधरी, निकिता, धर्मवीर सहित कई राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने सेवाएं दी।

error: Content is protected !!