निर्धन परिवार की वस्त्रों और घरेलू सामान से मदद की गई

आज एक पहल सेवा की ओर (सामाजिक संस्था) द्वारा एक निर्धन परिवार की वस्त्रों और घरेलू सामान से मदद की गई। मधु वैश्य नाम की एक महिला है जो मीनाक्षी वाटिका धोला भाता में निवास करती है।उनके पति का 6 माह पहले निधन हो गया था। उस महिला के एक बेटा और एक बेटी है। सारी जिम्मेदारी उस महिला पर आ गयी। घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया। संस्था को पता चलते ही संस्था के संस्थापक श्री शैलेश गर्ग और टीम मेंबर्स ने उन्हें आज सभी दैनिक जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये। ज्ञात रहे एक पहल सेवा की ओर सामाजिक संस्था करीब 6 वर्षो से वस्त्र बैंक से और खाने से गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करता आ रहा है। आज सेवा देने वालो में संस्था के संस्थापक श्री शैलेश गर्ग , श्री ईशान मिश्रा उपाध्यक्ष, मिस दीपिका लालवानी मीडिया प्रभारी,श्री अंश गर्ग आलोक भाई और अन्य लोग उपस्थित थे।

शैलेश गर्ग मोबाइल नंबर 9983177000,
ईशान मिश्रा 9887751181

error: Content is protected !!