उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया
अजमेर, 17 मार्च। राज्य सरकार के आगामी 18 मार्च से चना व सरसों की उपज को न्यून्तम समर्थन मूल्य से खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे है। इसके लिए किसानों से अपील है कि वे अपने पटवार हल्का से फसलों की गिरदावरी दस्तावेज ले व ई मित्र सेवा केन्द्र पर जाकर अपने टोकन कटवाएं।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया की गेंहू की खरीद संबंधी रजिस्ट्रेशन का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए राजफैड एवं एफसीआई अपनी पूर्ण तैयारी सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने बताया कि राजफैड के खरीद केन्द्र से एफसीआई तक खद्यान ले जाने के वक्त एफसीआई का एक प्रभारी साथ रहेगा। खरीद केन्द्र पर ही गेंहू की क्वालिटी देखकर उसे पास करेगा। जिस दिन गेंहू आए उसी दिन उसे डिस्पेच करन होगा। यदि किसी कारण से फसल को रिजेक्ट किया जाता है तो उसे पुन पास नहीं किया जा सकेगा। रिजेक्ट करने के सभी कारणों को प्रचारित करना होगा। इस मौके पर पुलिस का जाप्ता व राजस्व विभाग के पटवारी भी उपस्थित रहेंगे। समस्त खरीद कार्यों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि गेंहू रजिस्ट्रेशन की तिथि तय होते ही उसे प्रचारित किया जाए। सम्पूर्ण व्यवस्था की सक्षम अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए। खरीद केन्द्र एवं एफसीआई पर बारदाना की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट भी तैयार कर कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि एक ही ई मित्र से अधिक पंजीयन हो रहे हो तो उस केन्द्र पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बैठक में बताया गया भारत सरकार ने इस विपणन वर्ष में चने का 4875 रूपए व सरसों के 4425 रूपए प्रति क्विंटल का सरकारी दाम तय किया है। किसानों का मानना है कि इस वर्ष इन फसलों की रिकॉर्ड तोड पैदावार होने का अनुमान है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हीरालाल मीणा, उप रजिस्ट्रार सहकारिता श्री पारस जैन सहित राजफैड, एफसीआई तथा कृषि उपज मण्डी समिति के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिले में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य प्रगति पर
अजमेर, 17 मार्च। अजमेर जिले के नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के गांव, गली मौहल्लों में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य चल रहा है। जिसके तहत सरकार द्वारा नियुक्त सीएससी के प्रगणक एवं सुपरवाईजर प्रत्येक गांव एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों के प्रत्येक घरों, उद्यम एवं संस्थानों पर जाकर आर्थिक गतिविधियों की सूचना मोबाइल एव से एकत्र कर रहे है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि ये सूचनाएं राष्ट्र एवं राज्य के विकास की योजना बनाने एवं उन्हें लागू करने में बहुत ही महत्वपूर्ण है। आमजन एवं जनप्रतिनिधिगणों से अपेक्षा व आग्रह है कि वे उक्त सूचना हेतु जब प्रगणक व सुपरवाईजर उनके क्षेत्र घरों, संस्थानों में आऎ तो उन्हें पूर्ण सहयोग करते हुए सही सूचनाएं उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।
जन आधार कार्ड के लिए ई मित्र केन्द्र आवंटित
अजमेर, 17 मार्च। अजमेर जिले के शहरी क्षेत्र के जनआधार कार्ड वार्ड-वार ई-मित्र केन्द्रों को आंवटित किये गये है। आम जन अपना जन आधार कार्ड वार्ड-वार ई-मित्र से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक श्री भगवती प्रसाद ने बताया कि वार्ड संख्या 22.24.़30 के लिए रविकान्त सोनिया फिल्मस ई मित्र को अधिकृत किया गया है जबकि वार्ड संख्या 6,28, 48 व 49 के लिए अक्ष जन सुविधा केन्द्र, वार्ड संख्या 29, 47, 50 एवं 52 के लिए अक्ष मित्र, वार्ड संख्या 40 से 42 के लिए हेमलता बैरवा, वार्ड संख्या एक, 5,53 व 57 के लिए अर्पित जैन, वार्ड संख्या 36, 38 के लिए गौरव उपाध्याय, वार्ड संख्या 58 व 60 के लिए एस टेक कम्प्यूटर व हार्डवेयर, वार्ड संख्या 23 के लिए बंशीलाल, वार्ड संख्या 49 व 51 के लिए जानीसार अख्तर खान, वार्ड संख्या 46, 48 व 52 के लिए मनोज कुमार सुजान, वार्ड संख्या 6,7,14, 16,17 व 19 के लिए हेमन्त सुनारीवाल, वार्ड संख्या 31, 43 एवं 44 के लिए बलराज कच्छावा, वार्ड संख्या 58 व 60 के लिए जय खुराना तथा वार्ड संख्या 32 व 35 के लिए जयप्रकाश यादव ई मित्र केन्द्र आंवटित किया गया है।