230 बेसहारा गौ माता को हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजेमर के अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा आज संस्था नाका मदार एम् डी कॉलोनी, जे पी नगर, परबतपुरा बाई पास, राजा साइकिल चौराहा, कैसर गंज, गोल चक्कर, सीता राम बाजार, वैशाली नगर चौराहा में विचरने वाली गौ माता एवं नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली सड़क से पकड़ी गयी गौ माताओं को हरे चारे का भोजन करवाया गया।
संस्था कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संजयोक नौरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा आज लगभग 230 से अधिक गौ माताओं के साथ कैसर गंज में कुछ दिनों से घूमने वाले गधो को भी हरा चारा खिलने के अलावा कुत्तों के लिए टोस्ट, जगह जगह कबूतरों एवं चिड़ियाओं को मक्का एवं बाज़ारा खिलाया साथ ही पुष्कर घाटी जाकर वहां बंदरों को ब्रेड खिलाई। संस्था द्वारा ये मुहीम लॉक डाउन की समाप्ति तक जारी राखी जाएगी।
मुहीम में राधिका सोनी, कुशल अग्रवाल, रोहित गर्ग, जय गोयल, राहुल गोयल, कमल कुमार, राजेश गुप्ता, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल सहित अनेक लोगों का सहयोग मिल रहा है।

error: Content is protected !!