*लॉकडाउन बढ़ाया ठीक किया लेकिन दिहाड़ी मजदूरों ,बेरोजगारों, निम्न मध्यम वर्गीय लोगों, छोटे व अल्प आय वाले व्यापारियों, किसानों आम जनता के लिए राहत पैकेज बढ़ाने की भी जरूरत*
*कोई नही चाहता कि वो या उसका परिवार कोरोना वायरस का शिकार बने प्राणों का मोह सभी को है।*
अजमेर 15 अप्रैल( ) *अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे व राष्ट्रीय महासचिव तथा अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के द्वारा 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने को ठीक बताते हुए कहा कि लॉक डाउन बढ़ाया ठीक किया लेकिन दिहाड़ी मजदूरों,बेरोजगारों, निम्न मध्यम वर्गीय लोगों, छोटे व अल्प आय वाले व्यापारियों, किसानों व आम जनता के लिए राहत भी बढ़ाए जाने की भी जरूरत है।*
दुबे व अग्रवाल ने कहा कि कोई नही चाहता कि वो या उसका परिवार कोरोना वायरस का शिकार बने अपने प्राणों का मोह सभी को होता है लेकिन जब गरीब दिहाड़ी मजदूर,बेरोजगार, गरीब किसान व आम आदमी अपने परिवार व मासूम बच्चों को भूखा देखता है तो फिर अपने प्राणों का मोह छोड़ मजबूरी में पलायन को मजबूर होकर सड़को पर निकल जाता है।
दुबे व अग्रवाल ने कहा कि 25 मार्च से 3 मई तक 40 दिनों का लॉकडाउन निश्चित तौर पर काफी लंबा है ऐसे में गरीब दिहाड़ी मजदूरों बेरोजगारो व गरीब किसानों,रोज कमाने खाने वाले लोग व आम जनता को राहत देने की महत्ती आवश्यकता है वर्ना गरीब वर्ग तथा निम्न मध्यम वर्ग तबाह व बर्बाद हो जाएगा।
दुबे व अग्रवाल ने कहा कि 21 दिन के लॉक डाउन के पहले चरण में कई जगह दिहाड़ी मजदूरों का पलायन देखा गया था अब दूसरे चरण में 19 दिन ओर लॉक डाउन बढ़ने से दिहाड़ी मजदूर व रोज कमाने खाने वालों के सामने रोजी रोटी का घोर संकट गहराने लगा है ऐसे में गरीब वर्ग को सम्बल देना सरकार की जिम्मेदारी है।सरकार पुलिस की लाठी के दम पर नही गरीब जनता को राहत देकर लॉकडाउन को सफल बनाए।
दुबे व अग्रवाल ने सरकार प्रवासी मजदूरों को भी या तो पर्याप्त राहत पैकेज दे या उन्हे अपने घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करे अगर राहत मिल रही है तो दिहाड़ी मजदूर पलायन को मजबूर क्यों हो रहे हैं?
*दुबे व अग्रवाल ने केंद्र व राज्य सरकार से निम्न मध्यम वर्गीय लोगों, छोटे व अल्प आय वाले व्यापारियों, दिहाड़ी मजदूरों, बेरोजगारों, गरीब किसानों के लिए लोकडाउन से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए राहत पैकेज घोषित करने की मांग की है।*
शैलेन्द्र अग्रवाल”पूर्व पार्षद”
राष्ट्रीय महासचिव व अजमेर संभाग प्रभारी
9414280962, 7891884488