*छतरपुर जिले के कस्बा बिजावर में बुंदेलखंड के महान समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्म योगी द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर टीकमगढ़ पन्ना निवाड़ी महोबा विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री जी के संदेश के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी स्वच्छता प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को सम्मान करने में लगे हुए हैं/* कोरोना संकटकाल को लेकर देश और दुनिया में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है
वही दूसरी ओर भारत मे लॉक डाउन प्रभावशील एवं प्रशासनिक अमला पूरी तरह दिन-रात लॉक डाउन का पालन करवाने और जागरूक करने में जुटा हुआ है यहाँ तक कि लॉक डाउन में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियो सहित मीडिया कर्मियों को भारत देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना वरीयर्स माना है , प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों समेत मीडिया कर्मियों के आत्मविश्वास को उत्साहित करने के बिजावर तहसील कार्यालय में आज छतरपुर जिले जानेमाने समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने बिजावर क्षेत्र में कार्यरत एसडीएम डी.पी द्विवेदी,डॉ मनोज पाल,जनपद सीईओ अखलेश उपाध्याय, नगर पंचायत सीएमओ विजय शंकर त्रिवेदी,नायाब तहसीलदार दुर्गेश तिवारी के साथ ही मीडिया कर्मी कोरोना वरीयर्स पत्रकार शशिकांत द्विवेदी,इनायत खान,नितिन तिवारी,श्रीप्रकाश भट्ट,कृष्ण कुमार तिवारी, नितिन ताम्रकार,रवि तिवारी का भी सम्मानपत्र भेंट कर फूलमाला एवं पुष्प वर्षा कर सम्मनित किया।