नई दिल्ली, 29 अप्रैल, 2020: शेयरइट ने भारत में कोविड-19 महामारी से प्रभावित कमजोर वर्ग के परिवारों को सहायता प्रदान करने और इसके विपरीत प्रभावों से लड़ने में मदद करने की मंशा से अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ भागीदारी की है। इस वैश्विक कंटेन्ट खोज, उपभोग और शेयरिंग एप्लीकेशन ने उस पहल के हिस्से के तौर पर 1 करोड़ रू. दान करने का संकल्प लिया है, जो 500,000 जरूरतमंद लोगों का पेट भरने में मदद करेगी।
शेयरइट के प्रवक्ता हितेश ढिंगरा ने कहा, ‘‘इस समय दुनिया बड़े कठिन दौर से गुजर रही है और शेयरइट में हमारा मानना है कि ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिये। दुनिया इस महामारी को दूर करने का उपाय ढूंढ रही है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि संकट से प्रभावित लोगों की देखभाल की जाए। ऐसे लोगों को किराने का सामान और भोजन देना यह दिखाने का हमारा तरीका है कि हम सभी एकजुट हैं।’’
आभार व्यक्त करते हुए अक्षय पात्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री श्रीधर वेंकट ने कहा, ‘‘हम इस कठिन समय में सहयोग के लिये शेयरइट के बहुत आभारी हैं। उनके इस योगदान से हम देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित कमजोर समुदायों के हजारों लोगों को ताजा पका भोजन और किराने के सामान की किट्स दे सकेंगे। परीक्षा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा के लिये मिलकर प्रयास करने से हम एक देश के रूप में उभरेंगे।’’
शेयरइट ने एप्लीकेशन पर लाइव अपडेट्स सेक्शन सेट कर इस वायरस पर जागरूकता बढ़ाने के कदम भी उठाये हैं। यह एप्लीकेशन उपभोक्ताओं को भारत और विश्व में पीड़ितों की संख्या बताता है और वायरस के फैलाव का राज्य दर राज्य ब्यौरा भी देता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये यह एप्लीकेशन हेल्पलाइन नंबर प्रस्तुत करता है।
शेयरइट गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर, दोनों पर उपलब्ध है।