आज दिनांक 9 जून 2020 को युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस आईटी सेल के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र, अश्लील एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किश्चयनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 2 जून 2020 को गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करी, जिसमें हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के राष्ट्रपिता होने पर सवालिया निशान खड़े की तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी पर अभद्र, अश्लील एवं अशोभनीय टिप्पणी करी तथा इसी के साथ इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उस पोस्ट को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टैक किया गया। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लगा कि बीजेपी मानसिकता वाले व्यक्ति सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ किस तरीके से अश्लील एवं गंदी गंदी गालियां बोलते हैं, जिस वजह से महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता निम्न एवं तुच्छ स्तर की राजनीति करने लग गए हैं, वह एक महिला के सम्मान को भूल कर ओछी राजनीति करने पर उतारू हो गए हैं।
इसी वजह से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस व्यक्ति के खिलाफ रोष था, इसी रोष को जाहिर करने के लिए आज हम सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किश्चयनगंज थाने पर उपस्थित होकर थानाधिकारी श्रीमान दिनेश कुमावत जी से मिलकर इनके खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज करने की मांग करी तथा थानाधिकारी साहब ने हमारी इस मांग को जायज मानते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा।
मुकदमा दर्ज करवाने में यासिर चिश्ती (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), अनुपम शर्मा (कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), सबा खान (जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस), कैलाश जग्रवाल (महासचिव, युवा कांग्रेस), अहमद हुसैन, प्रेम सिंह गौड़, अखिलेश बंसल, भारत झालीवाल, प्रमोद भाटी, डॉ. हरकेश जग्रवाल, आरिफ खान, प्रदीप नवान, समीर भटनागर, संजय भटनागर, मुबारक अली, परवेज खान, राजवीर, चंद्रेश सुनिया, बशीर मोहम्मद, सूरज चंदेल, हेमराज खारोलिया आदि मौजूद थे।