टूटी फूटी सड़कों को ले कर नगर निगम कमिशनर को ज्ञापन दिया

मीना त्यागी
आज दिनांक 5/10/2020 को आम आदमी पार्टी अजमेर ने जिलाध्यक्ष मीना त्यागी के नेतृत्व में अजमेर शहर की टूटी फूटी सड़कों को ले कर नगर निगम कमिशनर को ज्ञापन दिया।
ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि एलिवेटेड रोड का कार्य व टूटी फूटी सड़कों ने आम जन का रोड पर निकलना मुहाल कर दिया है , नगर निगम का दायित्व है कि वे आम नागरिकों को राहत पहुँचाने का कार्य करे।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अफाक अली सहित राजवीर सिंह , प्रीतम, चन्द्रमुकुट, राकेश आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!