रेलवे द्वारा अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेषल रेलसेवा में 01 पार्सल डिब्बे के स्थान पर 01 पॉवर कार डिब्बा ही रहेगा।
उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुनील बेनीवाल के अनुसार गाड़ी संख्या 02915/02916, अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेषल रेलसेवा में अहमदाबाद से दिनांक 05.10.20 से एवं दिल्ली से दिनांक 06.10.20 से 01 पार्सल डिब्बा लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसे तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह रेलसेवा पूर्व की भांति 02 पॉवर कार डिब्बों से ही संचालित होगी। डाक विभाग के पार्सल हेतु डी-3 डिब्बे में आरक्षित व्यवस्था की गयी है।
वरि. जन सम्पर्क अधिकरी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर