पूर्व मंत्री ललित भाटी के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

अजमेर! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं पूर्व मंत्री ललित भाटी के आकस्मिक निधन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल राजेंद्र गोयल तुषार यादव एवं गणेश चौहान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भाटी के निधन पर कांग्रेस की अपूरणीय क्षति बताया है !
राजस्थान मुस्लिम लॉ बोर्ड वक्फ के सदर डॉ खानू खान बुधवाली ने अजमेर जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता ललित भाटी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस को अपूरणीय क्षति बताया है।
उन्होंने कहा कि ललित भाटी के निधन से अजमेर जिले ने एक कद्दावर नेता खो दिया।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला में पूर्व मंत्री ललित भाटी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि ललित भाटी जी के साथ में नियमित रूप से संपर्क में था भाटी जी के निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है एवं अजमेर के दिग्गज पूर्व मंत्री भाटी जी की वाक्य चातुर्य का विपक्ष भी लोहा मानता था।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव एवं अजमेर के सह प्रभारी सुरेश मिश्रा एवं सुनील परवानी ने श्री भाटी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

error: Content is protected !!