समाजसेवी अशोक तेजवानी का निधन दुःखद: देवनानी

अजमेर, 25 नवम्बर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने समाजसेवी एडवोकेट अशोक तेजवानी के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देवनानी ने कहा कि तेजवानी एक सामाजिक व कर्मशील व्यक्ति थे। वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों व कार्यक्रमों में उनकी महती सहभागिता रहती थी। उनके असामयिक निधन से भाजपा संगठन व सिंधी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

error: Content is protected !!