लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से अजमेर का स्लम एरिया लुहार बस्ती, ऋषी घाटी,गंज आदि क्षेत्र में रहने वाले एक सो बीस नन्हे मुन्ने एवम अन्य जरूरतमंद को गणवेश भेंट करते हुवे क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद धर्मपाल जाटव ने कहा कि समाजसेवियो के जनसहयोग से निश्चित ही ऐसे व्यक्तियों की सेवा संभव है जिनके परिजन अभाव की जिंदगी जी रहे हैं व इस समय कोरोनकाल से अतिरिक्त रूप से पीड़ित हैं निश्चित ही दानदाताओं के सहयोग से हम इनकी जरूरत में कुछ मदद कर सकते है
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुवे क्लब अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेवा पहुचा रहा हैं जिससे जिन मासूमो को सहायता की आवश्यकता है उन्हें राहत मिल सके
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे बताया कि अब सर्द ऋतु प्रारम्भ हो गई हैं व जल्द ही क्लब द्वारा गर्म वस्त्र आदि का वितरण प्रारम्भ किया जाएगा इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्री जातवेद सोनी,शशिपाल यादव,रूपचंद जाटव व श्रीमती केसर देवी आदि ने वितरण कार्य में सहयोग किया
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव