सदारा में रक्तदान जीवनदान मंडल का हुवा गठन

केकड़ी 3 जनवरी(पवन राठी)
निकटवर्ती ग्राम सदारा में रविवार को पीड़ित मानवता की सेवार्थ व क्षेत्रवासियों को दुर्घटना व अन्य आवश्यकता के समय रक्त की उपलब्धता में सहयोगके लिए “रक्तदान जीवनदान मंडल” का गठन करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को अनेकों बार दुर्घटनाओं व विभिन्न रोगों के उपचार के समय रक्त की आवश्यकता होने पर होने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए वह रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहयोग करने हेतु एक संगठन का गठन करने हेतु बैठक आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष कुशल चंद जैन सचिव पप्पू लाल कहार कोषाध्यक्ष आसिफ मोहम्मद को चुना गया साथ ही बैठक में 26 जनवरी के उपलक्ष में संगठन के सदस्यों व जन सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया जिसमें 151 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। रक्तदान शिविर की तैयारियों के लिए आगामी बैठक 15 जनवरी को रखने का निर्णय भी हुआ बैठक में कुशल चंद जैन प्रताप कहार,अनिल जैन,जितेंद्र कुमार जैन,हीरा नाथ सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!